Thursday, April, 10,2025

आईसीजी दुनिया के सबसे सक्षम समुद्री बलों में से एकः रक्षा मंत्री

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजी) को दुनिया के सबसे सक्षम समुद्री बलों में से एक करार दिया और समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका की सराहना की। सिंह ने आईसीजी के अलंकरण समारोह में कहा कि तटरक्षक बल ने पिछले एक साल में 14 नावों और 115 समुद्री लुटेरों को पकड़ा, साथ ही 37,000 करोड़ रुपए की मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश किया। इसके अलावा, आईसीजी ने 169 लोगों की जान बचाई और गंभीर रूप से घायल 29 लोगों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत भौगोलिक दृष्टि से समुद्र से घिरा हुआ है और इसकी विशाल तटरेखा के कारण देश की सामरिक सुरक्षा को कई खतरों का सामना करना पड़ता है। सिंह ने कहा, 'आईसीजी एक अजेय, विश्वसनीय और दुनिया के सबसे सक्षम समुद्री बलों में से एक के रूप में उभरा है और वह रणनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।' इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल के जवानों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक भी प्रदान किए। कुल 32 पदक में से छह राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 11 तटरक्षक वीरता पदक और 15. तटरक्षक सराहनीय पदक दिए गए। यह पदक 2022, 2023, 2024 के लिए दिए गए।

डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना की सराहना

सिंह ने डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना की आधारशिला रखे जाने की सराहना करते हुए कहा कि यह आईसीजी की तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण कदम होगा, जो इसे पारंपरिक और गैरपारंपरिक खतरों से निपटने में और मजबूत बनाएगा।

तकनीकी प्रगति और नए उपकरणों की खरीद

रक्षा मंत्री ने आईसीजी के आधुनिकीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आईसीजी को 9,676.70 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 26.50 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही 14 त्वरित गश्ती वाहन, छह एयर कुशन वाहन, 22 इंटरसेप्टर नौका, छह नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर गश्ती वाहन और 18 नेक्स्ट जेनरेशन त्वरित गश्ती वाहन की खरीद को मंजूरी दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery