Friday, July, 17,2026

चार दिन सुस्त रहेगा मानसून, 21 से फिर बरसेंगे बादल

जयपुर: प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई है। मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की ओर खिसकने के कारण बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तट के पास वेल-मार्क्स लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके बावजूद राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना ही जताई गई है।

21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके चलते जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी तथा मध्य राजस्थान के क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। राजधानी जयपुर में फिलहाल बादल छाए रहने के साथ उमस का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इधर, बारां शहर में गुरुवार को हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

बीकानेर रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जयपुर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यहां बारिश दर्ज नहीं हुई। प्रदेश के प्रमुख शहरों में बीकानेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में 39.4 डिग्री, जैसलमेर में 39 डिग्री, कोटा में 37.7 डिग्री और अजमेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को उमस और गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery