Friday, July, 04,2025

74 हजार से अधिक प्रकरण तय अवधि के बाद भी लंबित

जयपुर: प्रदेश के शहरी निकायों की कार्य प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आमजन से जुड़ी बुनियादी सेवाओं के प्रकरणों के समय पर निस्तारण में निकाय पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन की ओर से हाल ही में की गई समीक्षा बैठक में सामने आया कि प्रदेश के निकायों में अब भी हजारों प्रकरण तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी लंबित हैं। एक जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के शहरी निकायों में कुल 4 लाख 5 हजार 534 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 74 हजार 424 प्रकरण ऐसे हैं जिनका निस्तारण तय समयावधि में नहीं किया गया। यह कुल प्राप्त प्रकरणों का लगभग 18.35 प्रतिशत है, जो निकायों की लचर कार्य प्रणाली को उजागर करता है।

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी

सचिव रवि जैन ने समीक्षा बैठक में इस पेंडेंसी को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। साथ ही, चेतावनी दी गई कि पेंडेंसी बढ़ने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

सबसे खराब स्थिति पट्टे जारी करने की

सबसे खराब स्थिति पट्टे जारी करने से संबंधित प्रकरणों की है। इस श्रेणी में कुल 1 लाख 62 हजार 682 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 59 हजार 803 प्रकरण अब तक लंबित हैं। इनके निस्तारण की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा, नामांतरण से जुड़े 1,12,481 प्रकरणों में से 5,128, भवन मानचित्र स्वीकृति के 58,223 में से 4,443, पुनर्गठन व उपविभाजन के 9,028 में से 2,632, और फायर एनओसी के 25,986 में से 855 प्रकरण निर्धारित समय के बाद भी लंबित हैं। सबसे गंभीर स्थिति एकमुश्त लीज प्रमाण पत्र के मामलों में देखने को मिली, जहां कुल 213 प्रकरणों में से 105 प्रकरण तय समयावधि के बावजूद अब तक लंबित हैं। इसी तरह, ट्रेड लाइसेंस, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन और सीवर कनेक्शन जैसी रोजमर्रा की आवश्यक सेवाओं से जुड़े हजारों प्रकरण भी लंबे समय से अटके हुए हैं। यह स्थिति तब है जब सरकार ने इन सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवा रखा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery