Wednesday, February, 04,2026

प्रशासक केवल बोर्ड की सामूहिक शक्तियों का ही कर सकते हैं प्रयोग

जयपुर: राजस्थान के विभिन्न नगरीय निकायों में निर्वाचित बोर्ड के अभाव में कार्यरत प्रशासकों की शक्तियों को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने साफ किया है कि नियुक्त प्रशासक केवल बोर्ड की सामूहिक शक्तियों का ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्हें महापौर, सभापति या अध्यक्ष के व्यक्तिगत अधिकार बिल्कुल प्राप्त नहीं हैं।

पट्टे-लीज डीड पर दोहरा नियंत्रण समाप्त

आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन की ओर से जारी इस आदेश में विभाग ने कई निकायों में हो रही अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। कई जगह लीज डीड, पट्टे और सामान्य पत्रावलियां अनावश्यक रूप से प्रशासकों के पास भेजी जा रही थीं, जो नियमों के विरुद्ध है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रशासकों के समक्ष केवल वही मामले रखे जाएं, जिनमें बोर्ड का निर्णय अनिवार्य हो। पट्टों और लीज डीड से संबंधित फाइलों का अनुमोदन अब आयुक्त या अधिशासी अधिकारी (ईओ) के स्तर पर ही होगा। अनुमोदन के बाद इन दस्तावेजों पर केवल आयुक्त या ईओ के एकल हस्ताक्षर होंगे और उन्हें तुरंत जारी कर दिया जाएगा। इस फैसले से निकायों में पट्टों पर दोहरा नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। आम जनता को लंबित पट्टा फाइलों से होने वाली परेशानी से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। विभाग ने इस सरलीकरण के साथ सख्त जिम्मेदारी भी तय की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery