Wednesday, February, 04,2026

भूमाफिया... कहीं विधानसभा में नहीं घुस जाएं: रफीक खान

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल और प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने पर्ची, नियम 295 और स्थगन प्रस्तावों के माध्यम से जर्जर सड़कों, अवैध कब्जों, बजरी नीति, पंचायत समिति परिसीमन, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। इस दौरान आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने जयपुर में बढ़ते अतिक्रमण पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं ने जेडीए की ओर से गरीबों के लिए बनाई गई फ्लैट कॉलोनी में 300 मीटर लंबी दीवार खड़ी कर अतिक्रमण कर लिया, लेकिन जेडीए अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरना देने के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई। रफीक खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही हाल रहा तो कहीं ऐसा न हो कि अतिक्रमी विधानसभा की दीवार तोड़कर अंदर घुस जाएं। उन्होंने गृह और नगरीय विकास मंत्री से जवाब की मांग की।

बजरी नीति लागू न होने पर सवाल

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने बजरी नीति-2024 के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नीति के बावजूद जनता को 250 रुपए प्रति टन की दर से बजरी नहीं मिल रही है और इससे भीलवाड़ा, अजमेर सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध बजरी का परिवहन हो रहा है, जिससे सड़क हादसे हो रहे है। उन्होंने कहा कि बजरी खनन को नियंत्रित करने का काम ग्राम पंचायत स्तर पर दिया जाना चाहिए।

गोपाल शर्मा ने सिविल लाइंस में CCTV और सुरक्षा की मांग रखी

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र के कई इलाकों में सुरक्षा के अभाव में महिलाएं और छात्र काफी परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में असामाजिक तत्व धार्मिक स्थानों पर थूकते हैं। ऐसे में गलियों में अत्यधिक आधुनिक सीसीटीवी लगाने की सख्त जरूरत है। कई संवेदनशील इलाकों में महिलाओं और छात्रों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे, हाईमास्ट लाइट और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।

परिसीमन पुनः कराने की मांग

मुंडावर विधायक ललित यादव ने पंचायत समिति परिसीमन पर आपत्ति जताते हुए पुनः परिसीमन की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर हुए परिसीमन से अयोग्य लोगों का चयन होगा, जिससे पंचायती राज तंत्र कमजोर होगा। वहीं, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने हिंदुस्तान जिंक माइंस की खुदाई से खेतों और पीने के पानी पर पड़ रहे असर का मुद्दा उठाया। जयपुर शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने स्टेट हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दो लेन मार्ग से इस समस्या का समाधान संभव नहीं है।

सुभाष चौक थाना स्थानांतरण पर असमंजस बरकरार

प्रश्नकाल में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने सुभाष चौक थाने की सीमित जगह को लेकर सवाल उठाया और पूछा कि क्या थाना स्थानांतरित करने के लिए कोई वैकल्पिक भूमि आरक्षित की गई है। गृह मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने बताया कि चार दरवाजा, बारियों के बाग स्थित भूमि पर थाना शिफ्ट करने का प्रस्ताव था, लेकिन भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल कोई वैकल्पिक जमीन चिह्नित नहीं की गई है। वहीं, प्रश्नकाल में विधायक गोपाल शर्मा ने अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई की मांग की। रसद मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में 2023-25 के बीच चार एफआईआर दर्ज हुई हैं।

वन्यजीव हमले में मृत्यु पर मुआवजा 10 लाख

विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने करौली-धौलपुर टाइगर रिजर्व सेंचुरी से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों के मुआवजे को लेकर सवाल उठाया। वन मंत्री संजय शर्मा ने सदन को बताया कि धौलपुर-करौली टाइगर हैबिटेट क्षेत्र में आने वाले गांवों का विस्थापन राज्य सरकार के समय-समय पर जारी आदेशों के अनुसार किया जाएगा। वन मंत्री ने वन्यजीवों के हमलों से होने वाली मौतों पर मुआवजा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की घोषणा की।

जर्जर सड़कों पर सरकार से मांगा जवाब

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर जिले की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि सड़क नीति-2013 के तहत सड़कों का नवीनीकरण तय समय-सीमा में किया जाता है। बाड़मेर में 17 सड़कों के प्रस्तावों में से 7 पूरे हो चुके हैं और शेष पर कार्य जारी है। वहीं, प्रश्नकाल के दौरान अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल के सवाल पर चिकित्सा मंत्री ने जीएनएम नर्सिंग स्कूल के लिए बजट और पद स्वीकृति की जानकारी दी। किशनगंज विधायक ललित मीणा के सवाल पर बताया गया कि प्रदेश में 2042 राशन दुकानों का पुन आवंटन दो माह में पूरा होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery