Wednesday, February, 04,2026

SIT ने अस्पताल में की जांच, 10 से अधिक लोगों के बयान दर्ज

जोधपुर: जोधपुर में चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत को मंगलवार को छह दिन पूरे हो गए, लेकिन अब तक मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल लगातार जांच में जुटा हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को एसआईटी टीम प्रेक्षा अस्पताल पहुंची, जहां साध्वी प्रेम बाईसा ने अंतिम सांस ली थी। टीम ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। अब तक एसआईटी की टीम 10 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच का नेतृत्व एसीपी छवि शर्मा कर रही हैं।

सर्दी, खांसी की थी समस्या

प्रेक्षा अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन ने एसआईटी को बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा पूर्व में सर्दी, खांसी और गले की समस्या को लेकर एक-दो बार अस्पताल आई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल के रिकॉर्ड में किसी गंभीर बीमारी का उल्लेख नहीं है। डॉक्टर के अनुसार, अंतिम बार जब साध्वी को अस्पताल लाया गया था, तब वह पूरी तरह बेहोश अवस्था में थीं और शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं थी। उन्हें तत्काल सीपीआर दी गई, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉ. जैन ने यह भी कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का इंजेक्शन न तो लिखा था और ना ही लगवाने की सलाह दी थी। परिजनों को बेहतर उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल या मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी।

सैंपल्स विभिन्न जांच एजेंसियों को भेजे

एसआईटी इंचार्ज एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से प्राप्त सभी सैंपल्स विभिन्न जांच एजेंसियों को भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा कराए गए पूर्व उपचार से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की जा रही है। साध्वी का मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद गहन पूछताछ की जाएगी। शर्मा ने बताया कि अब
तक 10 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। डीआर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे और भी लोगों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने वायरल वीडियो प्रकरण पर भी जानकारी देते हुए बताया कि उस दौरान थाने में मामला दर्ज किया गया था, पांच लोगों को आरोपी बनाया गया और सभी के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया जा चुका है।

प्रेम बाईसा को लगाए थे दो इंजेक्शन

इधर, जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में उन्हें इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंग ऑफिसर देवी सिंह राजपुरोहित ने मीडिया को सफाई दी। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में कार्यरत राजपुरोहित ने बताया कि घटना वाले दिन उन्हें आश्रम से कॉल आया। दोपहर 12 बजे पहला कॉल आया, लेकिन वे नहीं जा सके। शाम 5 बजे लौटकर आश्रम पहुंचे तो बताया गया कि साध्वी को सांस लेने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की पर्ची के अनुसार ही दो इंजेक्शन लगाए। उन्होंने अपनी मर्जी से कोई दवा नहीं दी और पिछले एक साल से आश्रम से जुड़कर सेवा कर रहे हैं। 25 मिनट बाद फिर कॉल आया कि हालत बिगड़ गई। परिजनों को सलाह दी कि डॉक्टर को जानकारी दें। राजपुरोहित ने कहा कि जो इंजेक्शन दिया गया, उससे सामान्य परिस्थितियों में मौत नहीं होती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं, इसलिए विसरा जांच जारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery