Wednesday, February, 04,2026

दस टन अमोनियम नाइट्रेट मामले में 4 सप्लायर पकड़े

नागौर:  जिले में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले बरामद करीब 10 टन अमोनियम नाइट्रेट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्य आरोपी सुलेमान खान की गिरफ्तारी के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने चार और सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लाइसेंस प्राप्त मैगजीन (विस्फोटक भंडारण केंद्र) के संचालक थे, लेकिन रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अमोनियम नाइट्रेट को महंगे दामों पर अवैध रूप से बेच रहे थे। 24 जनवरी 2026 को थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में पुलिस ने एक खेत में बने मकान से 187 कट्टों (बोरियों) में भरा 9,550 किलोग्राम (करीब 10 टन) अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था। इसके साथ ही डेटोनेटर, विस्फोटक वायर और अन्य सामग्री भी जब्त की गई थी। मौके से हरसौर निवासी सुलेमान खान (50) को गिरफ्तार किया गया था। सुलेमान के खिलाफ पहले से ही विस्फोटक अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं।

चारों सप्लायर्स को रिमांड पर भेजा

सुलेमान खान से पूछताछ के बाद एसआईटी ने चार लाइसेंसशुदा सप्लायरों को गिरफ्तार किया। इनमें भरत कुमार (नागौर), देवराज मेड़तिया (बुटाटी, नागौर), महेंद्र पाल सिंह (कड़ेला, नागौर) और बंसीलाल बंजारा (बस्सी, चित्तौड़गढ़) शामिल हैं। इनमें बंसीलाल बंजारा सबसे बड़ा सप्लायर है, जिसके पास 3,000 टन क्षमता वाली मैगजीन का लाइसेंस था। वहीं, देवराज मेड़तिया ने दो वर्ष पहले अपनी मैगजीन का लाइसेंस सरेंडर कर दिया था। इसके बाद वह कुचेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर नर्सिंगकर्मी के पद पर कार्यरत था, लेकिन इसके बावजूद वह छिपकर अवैध रूप से विस्फोटक की सप्लाई करता था। सभी आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में मैगजीन संचालित करते थे। पुलिस ने चारों को डेगाना एसीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट राजेश्वर विश्नोई ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

हेराफेरी कर महंगे दामों पर बिक्री

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अमोनियम नाइट्रेट को सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचा। सरकारी दर के अनुसार 50 किलो के एक कट्टे की कीमत 80 से 160 रुपए प्रति किलो निर्धारित है, लेकिन आरोपी प्रति किलो करीब 10 रुपए अतिरिक्त वसूल कर रहे थे। सुलेमान खान इन सप्लायरों से विस्फोटक सामग्री खरीदकर उसे आगे और महंगे दामों पर बेचता था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery