Wednesday, February, 04,2026

केंद्रीय बजट से मिलेगी विकास को मजबूती

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल मंगलवार को शर्मा राजस्थान विधानसभा पहुंचे। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उन्होंने 'हां पक्ष' लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। बैठक की शुरुआत में पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाणा और पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं विधायकों को सदन में अच्छी उपस्थिति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस सत्र की कार्यवाही का आमजन के हित में पूरा सदुपयोग किया जाए। साथ ही सदन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट राजस्थान की प्रगति और विकास को मजबूती प्रदान करेगा।

विधायक दल की बैठक में शिक्षा मंत्री के रुख पर नाराजगी

बैठक का मुख्य एजेंडा सदन की रणनीति पर मंथन था, लेकिन चर्चा का केंद्र शिक्षा विभाग में लंबे समय से अटके तबादलों का मुद्दा बन गया। सूत्रों के अनुसार, एक भाजपा विधायक ने शिक्षा विभाग में तबादलों की मांग जोर-शोर से उठाई, जिसे करीब दो दर्जन से अधिक विधायकों ने समर्थन दिया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक विधायक ने कथित तौर पर कहा कि यदि शिक्षा मंत्री का रवैया यही रहा, तो 'जिस तरह हमारी सरकार आने से पहले हम कांग्रेस के विधायकों की संख्या गिनवाते थे, वैसे ही अब हमारे विधायकों की संख्या भी गिनवाई जा सकती है।' विधायकों ने शिक्षा मंत्री के रुख पर खुलकर नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि शिक्षा विभाग में तबादले न होने से क्षेत्रीय स्तर पर असंतोष बढ़ रहा है और यह विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की एकजुटता के लिए चुनौती बन सकता है। बैठक में सदन की कार्यवाही, विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों और आगामी रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। हालांकि, शिक्षा विभाग के तबादलों का मुद्दा सबसे अधिक गरमागरम रहा और कई विधायकों ने इसे तत्काल हल करने की मांग की। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायकों की बातों को ध्यान से सुना और जल्द ही इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery