Wednesday, February, 04,2026

जयपुर के नए मास्टर प्लान के लिए गठित की स्वतंत्र समिति

जयपुर: जयपुर शहर के नए मास्टर प्लान की तैयारी को लेकर अब प्रक्रिया में तेजी आने वाली है। राज्य सरकार ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा पिछले दो वर्षों में तीन बार जारी की गई निविदाओं के विवादास्पद होने और निरस्त होने के बाद एक राज्य स्तरीय स्वतंत्र समिति का गठन किया है। यह समिति नए मास्टर प्लान के लिए निविदा का प्रारूप तैयार करेगी।

नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख सचिव नगरीय विकास की अध्यक्षता में गठित इस समिति में स्वायत्त शासन विभाग के सचिव, मुख्य नगर नियोजक राजस्थान, नगरीय विकास विभाग के मुख्य अभियंता, वित्तीय सलाहकार (एलएसजी), जेडीए के निदेशक (विधि) तथा वरिष्ठ नगर नियोजक (यूडीएच) को सदस्य बनाया गया है। रूडसिको के मुख्य अभियंता अरुण व्यास को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

स्कोप ऑफ वर्क की होगी जांच

यह समिति जेडीए द्वारा निर्धारित स्कोप ऑफ वर्क की गहन जांच करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि निविदा में मूल आवश्यकताओं पर ही फोकस रहे। नई निविदा में केंद्र सरकार की अमृत योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ड्रोन आधारित सर्वेक्षण, मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल के एकीकृत उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गौरतलब है कि मौजूदा मास्टर प्लान-2025 की वैधता सितंबर 2025 में समाप्त हो चुकी थी, जिसे दो वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। जेडीए ने करीब दो साल
पहले नया मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन पहली निविदा में केवल एक फर्म, दूसरी में तीन में से एक और तीसरी निविदा में चार फर्मों के प्रस्ताव आने के बावजूद तकनीकी शतों, योग्यता मानकों और अतिरिक्त आवश्यकताओं (जैसे लॉजिस्टिक प्लान और पहाड़ी क्षेत्र वर्गीकरण) के चलते सभी निविदाएं निरस्त करनी पड़ीं। इससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और समय-सीमा प्रभावित हुई। सरकार का मानना है कि स्वतंत्र समिति के गठन से भविष्य में ऐसे विवादों और अनावश्यक विलंब से बचा जा सकेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery