Wednesday, February, 04,2026

नशे का नेटवर्क किया जाए ध्वस्तः CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नशे के कारोबार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए पुलिस और गृह विभाग को सख्त एक्शन प्लान पर काम करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशे के धंधे से जुड़े छोटे से लेकर बड़े हर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। इस बैठक में प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। नशे की सप्लाई चेन के सभी रूट चिह्नित कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। खासतौर पर सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने और इंटेलिजेंस सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस, ड्रग्स कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर संयुक्त अभियान चलाने को कहा। साथ ही, नशे से जुड़े मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मजबूत कानूनी पैरवी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध को गंभीर चुनौती बताते हुए इस पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए।

गैंगस्टर और संगठित अपराध पर शिकंजा

बैठक में मुख्यमंत्री ने गैंगस्टर्स और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए ठोस कार्ययोजना बने और कार्रवाई की प्रगति की हर 10 दिन में समीक्षा की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की सख्त जवाबदेही तय की जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery