Sunday, October, 05,2025

राजस्थान को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने पर मंथन

जयपुर: भारत 24 की ओर से जयपुर के होटल मैरियट में शुक्रवार को 'राजस्थान टूरिज्मः राजस्थान को ग्लोबल डेस्टिनेशन कैसे बनाएं' कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में 'पधारो म्हारे देशः दुनिया का स्वागत करने की कला' विषयक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें प्रमुख प्रतिभागियों के रूप में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार यादव, राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की आयुक्त रुक्मणि रियार, रामबाग पैलेस के जनरल मैनेजर अशोक राठौड़, इंडियन हेरिटेज डोटल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव गज सिंह अलसीसर, पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और होटल एंड टुरिज्म फेडरेशन ऑफ राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा शामिल हुए।

पैनल में राजस्थान के पर्यटन को सस्टेनेबल टूरिज्म, विश्वस्तरीय आतिथ्य और सांस्कृतिक ब्रांडिंग के माध्यम से मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि राजस्थान सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि अनुभव करने और जीने के लिए एक अनोखा पर्यटन स्थल बन रहा है, जहां इतिहास, कला और परंपराएं आधुनिक अवसंरचना के साथ मिलकर पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव तैयार करती हैं। इस अवसर पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने लिंग समानता पर जोर देते हुए कहा, 'मैं सबसे पहले एक नागरिक हूं, सिर्फ बेटी या महिला नहीं। मेरे माता-पिता ने मुझे बेटे की तरह पाला, सिखाया कि मैं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हूं।' राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए उन्होंने पर्यटन और अवसंरचना विकास के लिए 500 करोड़ का बजट आवंटित करने की घोषणा की।

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पहले से ही चल रही हैं, जिनमें महाराणा प्रताप सर्किट, धार्मिक सर्किट, खाटू श्याम जी प्रोजेक्ट, बूंदी और आदिवासी सर्किट, तथा शेखावाटी के हेरिटेज हवेलियों को बढ़ावा देने की पहल शामिल हैं। दीया कुमारी ने निजी क्षेत्र की भूमिका पर भी जोर देते हुए कहा कि विश्व स्तरीय हॉस्पिटेलिटी सेवाओं के माध्यम से इन उभरते पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाना जरूरी है। कार्यक्रम में भारत 24 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने दीया कुमारी का स्वागत करते हुए कहा कि आमेर के विरासत से लेकर जयपुर की चौड़ी सड़कें, रामबाग से सचिवालय तक आज जो पर्यटन आकर्षण है, उसका निर्माण उनके पूर्वजों ने किया। 'अब उनका यह कर्तव्य है कि नया जयपुर बनाएं, ऐसा शहर जहां पर्यटकों को शहर में प्रवेश करने के लिए घंटों जाम में न फंसना पड़े।' डॉ. चंद्र ने कहा कि अब पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है।

होटल भर गए हैं और रामबाग में छह महीने तक कोई बुकिंग नहीं मिलती। दिल्ली रोड, रामबाग, मैरियट और अन्य विश्व स्तरीय होटल इस बात का प्रमाण हैं कि राजस्थान दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक अनमोल रत्न बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम भजन लाल शर्मा के विजन को क्रियान्वित कर रहे हैं। इसके माथ हो यह गर्व की बात है कि अब केंद्रीय पर्यटन मंत्री भी राजस्थान से हैं, जो राज्य को दिल्ली से और मजबूत समर्थन देते हैं। हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री के आशीवाँद दीया कुमारी के साथ हैं क्योंकि उनका 'विकसित भारत' का विजन सीधे पर्यटन विभाग से जुड़ा है।

Night clubs पर 12 बजे की सख्ती, पर्यटन को भारी नुकसान: डॉ. जगदीश चंद्र

975 करोड़ का बजट आपको दिया है। आपने लिया है। वित्त मंत्री हैं। आप ही देने वाली हैं। मुख्यमंत्री जी को कहें कि मैं ले रही हूं तो कोई आपको मना नहीं करता। तो 975 करोड़ का बजट आपके पास है। देखिए, दुनिया भर की योजनाएं हैं और 975 में। मैंने सुना कि 100 करोड़ पहली बार ट्राइबल एरिया को आप लोग दे रहे हैं। सरकार दे रही है। 100 करोड़ नाइट टूरिज्म को दे रहे हैं। और अशोक जी जब मैं नाइट टूरिज्म की बात करता हूं तो एक सवाल खड़ा होता है।

नाइट टूरिज्म में एक मेजर रोल होता है नाइट क्लब्स का। पिछले वर्ष जो है लॉ एंड ऑर्डर के कवर में एक आर्डर निकला कि शहर के सारे नाइट क्लब्स जो हैं रात को 12:00 बजे बंद हो जाएंगे। अब देखिए, आज के युग में व्यक्ति जाता है परिवार जाता है घर में नौकरी खत्म करके 10-10:30 तक। बच्चों के साथ निकलता है। 11 बजे क्लब में पहुंचता है। तो 11:30 बजे पुलिस भारत का डंडा आ जाता है कि बंद करो बंद करो। तो आज जयपुर के सारे नाइट्स क्लब बंद होने के कगार पर है। इसका परिणाम सीधे आपके टूरिज्म पर पड़ रहा है। अब जितने लड़के-लड़कियां यंग क्राउड है वीकेंड पर यहां नहीं रहता। वो गुड़गांव जाता है। इस पलायन को रोकना होगा। वी हैव डायनेमिक एंड विजनरी पुलिस कमिश्नर। लेकिन उनका फोकस केवल लॉ एंड आर्डर
तक है। वो इस बात से खुश हैं कि 6% क्राइम गिरा है। ऐसा अनुमान है कि इस कारण से गिरा है। यह तो उनको कन्वींस करके बैठा के समझाना होगा, सब बातों को और इसका समय रात को आपको बढ़ाना होगा। आप एक बजे तक करें, दो बजे तक करें, जैसा भी करें। तो यह एक उपेक्षित फील्ड है। लॉ एंड ऑर्डर में पुलिस कमिश्नर का रोल है। हम उसको एप्रिशिएट करते हैं। एडमायर करते हैं, लेकिन थोड़ा सा जो थिंकिंग है... फ्लेक्सिबल करना पड़ेगा आपको। क्योंकि ही ओनली वन इन द एंटायर सिस्टम। तो लीड हुक्म आपको लेनी पड़ेगी इसके अंदर। एक बड़ा मुद्दा है। नाइट क्लब अब वह क्लब नहीं रहे, मुंबई के डांस क्लब जैसे। अब नाइट क्लब बड़े सम्मानजनक हो गए हैं। लोग 20-20 करोड़ का क्लब बना रहे हैं जयपुर में। 25 करोड़ का प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। अच्छे लोग जुड़ रहे हैं, इस सेक्टर को हमें प्रमोट करना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery