Sunday, October, 05,2025

'जनता व कार्यकर्ताओं का स्नेह व आशीर्वाद ही मेरी ताकत'

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के 58वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को जोधपुर शहर में अनेक सामाजिक सरोकार और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रीय मंत्री शेखावत मंडोर में सेठ पन्नालाल गौशाला में गौ सेवा में शामिल हुए और गऊ माता के लिए बड़ा लापसी का केक काटकर गायों को खिलाया। जन्मदिन पर शेखावत के स्वागत में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पलक पांवड़े बिछा दिए। अनेक स्थानों पर शेखावत को गुड़ से तोला गया। भाजपा लूणी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से पाल रोड स्थित गढ़ गणेश में कार्यक्रम के दौरान फूलों की वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा जोधपुर शहर देहात के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, राम प्रताप सिंह सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुड़ी भगतासनी सेक्टर-2 में समाजसेवी केसर सिंह कादरी के नेतृत्व में शेखावत के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ राजपूत सभा भवन में अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शेखावत ने सूरसागर में रामप्रसाद महाराज का आशीर्वाद लिया। भाजपा जोधपुर शहर कार्यालय में शेखावत का आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन का स्नेह व आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा और ताकत है।

पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा कि भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और साथ ही भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं और गणमान्य लोगों ने शुभकामना संदेश भेजे।

मंदिरों में दर्शन कर संतों का लिया आशीर्वाद

शेखावत ने मेड़ता सिटी प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत बुटाटी में संत श्री चतुर दास महाराज की तपो भूमि पवित्र बुटाटी धाम मंदिर में धोक लगाई। श्री चतुर दास महाराज के मंदिर और ज्योत के दर्शन किए। जन्मदिवस पर संतों का आशीर्वाद लिया। दादूराम सतराम की पवित्र स्थली पर धोक लगाई। संत सुखराम दास महाराज की तपोस्थली सिद्ध पीठ पौधाम के दर्शन किए। दादू संप्रदाय के मुख्य पीठाधीश्वर ओम प्रकाश दासजी महाराज का आशीर्वाद लिया। जोधपुर प्रवास के दौरान शेखावत ने रोहिचा कलां देवो की धानी ढाणी स्थित वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery