Saturday, June, 06,2026

बादलों की दस्तक से बदला मौसम दो दिन और बरसेंगे मेघ

जयपुर: जून की तपती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार रात से शुक्रवार तक बारिश, तेज हवाओं और मेघगर्जन का दौर चलता रहा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ।

 राजधानी जयपुर में रातभर रुक- रुककर बारिश होती रही। सांगानेर, प्रतापनगर, सीतापुरा, वाटिका और आसपास के क्षेत्रों में सुबह तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। आसमान में छाए घने बादलों और ठंडी हवाओं ने मौसम को मुहाना बना दिया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 7.2 और 6.6 डिग्री कम रहा। जयपुर में 34.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत

बारिश के साथ आई आंधी और आकाशीय बिजली ने कई इलाकों में नुकसान भी पहुंचाया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का कहर देखने को मिला। भरतपुर, धौलपुर और भीलवाड़ा में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बीकानेर के लूणकरणसर में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई, हालांकि स्कूल में अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सवाई माधोपुर के रैगर मोहल्ले में देर रात बिजली गिरने से दो मकानों की छतें ढह गई। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में होने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं, झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के पनवाड़ में करीब दो घंटे तक चले अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। 23 बिजली के खंभे धराशायी हो गए और दो बड़े ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि मोबाइल नेटवर्क भी ठप पड़ गया।

दो दिन और सक्रिय रहेगा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी बना रहेगा। अगले दो दिनों तक पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग ने 7 जून तक 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 8 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

बीसलपुर बांध में आया पानी

बीसलपुर बांध के लिए बारिश राहतभरी साबित हुई। बाथ के कैचमेंट क्षेत्र में बीती रात 52 मिमी बारिश दर्ज की गई। स्थानीय स्तर पर करीब दो इंच पानी बरसने से बांध के जलस्तर में लगातार आ रही गिरावट थम गई। शुक्रवार सुबह भी बांध का जलस्तर 313.37 आरएल मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के बराबर रहा।

श्रीडूंगरगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 75 मिमी बारिश बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज की गई। अजमेर शहर और भीलवाड़ा के फूलियाकलां में 45-45 मिमी, भरतपुर के बयाना और बूंदी के नैनवां में 34-34 मिमी, झालावाड़ के गंगधार में 30 मिमी तथा बांसवाड़ा के घाटोल में 28 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जयपुर संभाग में भी दौसा, अलवर, सीकर और झुंझुनूं जिलों में अच्छी बारिश दर्ज हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery