Thursday, August, 13,2026

हरियाली अमावस्या पर स्पीकर ने किया पौधारोपण

जयपुर: हरियाली अमावस्या के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने परिसर में आम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के साथ हरित राजस्थान का संकल्प जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

देवनानी ने कहा कि हरियाली अमावस्या भारतीय लोकजीवन में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और उसके संरक्षण का पर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को सदैव प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी बल दिया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा और विशिष्ट सहायक श्री के.के. शर्मा ने भी आम के पौधे लगाए।

बांदीकुई में शोक संवेदना व्यक्त की

स्पीकर देवनानी ने बांदीकुई पहुंचकर शिवलहरी की माताजी श्रीमती कमला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. कमला देवी का जीवन सादगी, त्याग और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण था। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वाहन बॉडी रिपेयर गोदाम में भीषण आग, दो वाहन जले

चौमूं। कस्बे में सामोद रोड स्थित बालाजी बॉडी रिपेयर गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में खड़ी एक बोलेरो और एक टेम्पो जल गए। वाहनों के अलावा गोदाम में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौमूं अग्निशमन अधिकारी जयकुमार जांगिड़ ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। हालांकि, वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery