Sunday, August, 09,2026

जयपुर में मौसम सुहावना, मकराना में भरा तीन फीट तक पानी

जयपुर: राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। शनिवार को जयपुर समेत कई क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश का दौर चला। शाहपुरा में 47 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके चलते दिल्ली रोड पर शाहपुरा, पावटा और कोटपूतली के आसपास हाईवे किनारे पानी भर गया। शाहपुरा के कई हिस्सों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। राजधानी जयपुर में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही।

घने बादलों और ठंडी हवाओं के बीच मौसम सुहावना रहा और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में चौमूं में 41, चांदवास में 37, पावटा में 26, कालवाड़ में 24, विराटनगर में 22, जमवारामगढ़ में 21, बस्सी व कोटखावदा में 20-20, आमेर में 17 और रामपुरा डाबड़ी में 16 मिमी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहा। भरतपुर के बयाना में सड़कों पर पानी भर गया। चूरू में निचले इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव हुआ। डीडवाना-कुचामन के मकराना में करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश से हॉस्पिटल रोड पर तीन फीट तक पानी भर गया। जैसलमेर, बारां, नागौर और सीकर में भी बारिश दर्ज की गई।

कोटकासिम में सबसे ज्यादा 66 मिमी बारिश

शनिवार शाम 5.30 बजे तक कोटकासिम में 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। थानागाजी में 52, खानपुर में 33, निबाहेड़ा में 31, मलारना डूंगर में 26, परबतसर में 25, बरनाला और रावतसर में 22-22 तथा तलवाड़ा और पाटन में 21-21 मिमी बारिश हुई। तिजारा में 20, मकराना में 19, दौसा में 17, बानसूर में 16, छोटी खाटू, छानीबड़ी और श्रीमहावीरजी में 14-14, बिसाऊ और चूरू में 12-12, कुड़गांव और रामगढ़ शेखावाटी में 11-11 तथा भदेसर, मान्धन और नारायणपुर में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

10 से 12 अगस्त के बीच बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 10 से 12 अगस्त के बीच दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मानसून का असर प्रदेश में बने रहने के आसार हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery