Sunday, August, 09,2026

सवाल करो... समाधान दो, देश को आगे बढ़ाओ: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों से कहा कि वे उन बातों पर सवाल उठाएं, जिन्हें समाज बिना सोचे-समझे स्वीकार कर चुका है, लेकिन केवल सवाल पूछने तक सीमित न रहें। उनके समाधान खोजने का साहस भी दिखाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले 35 साल में युवा जो काम करेंगे, वही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगा।

मोदी ने कहा कि आईआईटी में छात्रों को पता होता है कि कौन-सा पाठ्यक्रम पढ़ना है और किस परीक्षा की तैयारी करनी है, लेकिन वास्तविक जिंदगी में सब कुछ 'आउट ऑफ सिलेबस' होता है। वहां चुनौती सिर्फ सवाल का जवाब देना नहीं, बल्कि यह पहचानना भी है कि असल सवाल क्या है। उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते रहने की सलाह देते हुए कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में वही आगे बढ़ेगा, जो सीखना जारी रखेगा। तकनीक की रफ्तार इतनी तेज है कि अगले 20-30 साल में दुनिया कैसी होगी, इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल ऐसे में बदलाव को चुनौती के बजाय अवसर में बदलने की क्षमता जरूरी होगी। है।

हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियांः प्रधानमंत्री

मोदी ने कहा कि हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। आजादी के दौर की पीढ़ी के सामने देश को गुलामी से मुक्त कराने का लक्ष्य था। आज की पीढ़ी के सामने भारत को विकसित बनाने की जिम्मेदारी है। अगले 35 साल में वे जो भी करें, उसमें यह विचार जरूर हो कि देश की कौन-सी जरूरत पूरी होगी।

आईआईटी की डिग्री सिर्फ नौकरी का टिकट नहीं

मोदी ने कहा कि आईआईटी की डिग्री केवल अच्छे सीजीपीए या ऊंचे वेतन वाले नौकरी प्रस्ताव का प्रमाण नहीं है। यह इस बात का प्रमाण है कि छात्र मुश्किल समस्याओं को समझकर उनका समाधान खोजने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बड़ी समस्याओं को छोटे हिस्सों में बांटकर हल करने की सलाह दी और कहा कि जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना भी इसी तरह किया जा सकता है।

'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित 'परम प्रज्ञा' एआई आधारित हाई-परफॉर्मेस सुपरकंप्यूटर का रिमोट से उद्घाटन भी किया। इससे एआई, डेटा साइंस, उन्नत कंप्यूटिंग और शोध के क्षेत्र में मदद मिलने की उम्मीद है। दीक्षांत समारोह में 3,000 से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें 587 पीएचडी छात्र भी थे।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को किया फोन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को बेटे के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery