Sunday, August, 09,2026

युवाओं को बिरला ने दी ज्ञान और खेल की 'डबल सौगात'

जयपुर: बूंदी के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल की गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बूंदी स्थित राजकीय पुस्तकालय में चावल उद्योग संघ की ओर से उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण किया। बूंदी जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पुस्तकालय को और आधुनिक एवं सुविधा-संपन्न बनाने के लिए उनके सुझाव भी लिए। छात्र- छात्राओं से संवाद करते हुए ओम बिरला ने उन्हें महान व्यक्तित्वों की जीवनियां पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में
सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो चुनौतियों और कठिनाइयों का डटकर सामना करते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अभावों और विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

एक करोड़ से डिजिटल लाइब्रेरी का होगा विकास

लोकसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि जिला पुस्तकालय का एक करोड़ रुपए की लागत से आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसे पूरी तरह डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा। पुस्तकालय में संसद की लाइब्रेरी तथा विभिन्न ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

खेलों के लिए भी एक ही परिसर में सुविधाएं

बिरला ने कहा कि बूंदी के खेल संकुल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। अब युवाओं को तैराकी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, पारंपरिक खेलों सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो रही हैं। खेल और शिक्षा दोनों ही युवाओं के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery