Sunday, August, 09,2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को आएंगे अलवर

जयपुर/अलवर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर आएंगे। वे विजय नगर मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करने के साथ करीब 700 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले अत्याधुनिक एवं स्वचालित सरस डेयरी प्लांट का शिलान्यास प्रमुख रूप से शामिल है। पहले शाह की सभा सरस डेयरी परिसर में प्रस्तावित थी, लेकिन बारिश के बाद वहां पानी भरने के कारण सभा स्थल बदलकर विजय नगर मैदान किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित राज्य सरकार के मंत्री और  वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को विजय नगर मैदान पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यादव ने अधिकारियों को समन्वय के साथ तैयारियां समय पर पूरी करने तथा छाया, बैठक, पेयजल, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना

गृह मंत्री की सभा में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। सभा स्थल पर पर्याप्त मेडिकल टीम और चल शौचालयों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष योजना

अमित शाह के दौरे को देखते हुए पुलिस विशेष सुरक्षा योजना तैयार करेगी। कार्यक्रम स्थल के साथ आसपास के प्रमुख मागों और पार्किंग क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए अलग योजना तैयार की जा रही है। पार्किंग, मार्ग परिवर्तन, वीआईपी आवागमन और आम लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखकर व्यवस्था की जाएगी।

विजय नगर मैदान का राजनीतिक महत्व

विजय नगर मैदान पहले भी बड़े राजनीतिक आयोजनों का गवाह रहा है। करीब 12 वर्ष पहले इसी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा आयोजित हुई थी। अब इसी मैदान पर अमित शाह की सभा होने जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery