Sunday, August, 09,2026

जेलर ने जेल में अपराधियों से निभाई यारी, निलंबित

अजमेर: अजमेर केंद्रीय कारागार में सरकारी मोबाइल के दुरुपयोग और कैदियों की बाहर मौजूद अपराधियों से वीडियो कॉल कराने का मामला सामने आने के बाद जेलर सद्दाम हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जेल महानिदेशक अशोक राठौड़ ने निलंबन आदेश जारी करते हुए उनका मुख्यालय श्रीगंगानगर तय किया है। मामले में विस्तृत विभागीय जांच शुरू की गई है।

अजमेर केंद्रीय कारागार में यह मामला उस समय सामने आया है, जब कुछ समय पहले जेल के भीतर कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। नए प्रकरण ने जेल की निगरानी, सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल और अधिकारियों की जवाबदेही को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।

जांच के घेरे में जेल प्रशासन

जेल अधीक्षक आर. अन्तेश्वरण के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में जेलर के मोबाइल से बंदियों को उनके परिचितों और अन्य लोगों से वीडियो कॉल पर बातचीत कराने की बात सामने आई है। वीडियो कॉल में नफीस चिश्ती, हनीफ, सैयद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिकी, सैयद तारिक चिश्ती और फखर जमाली के नाम सामने आए हैं। साध्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित सिविल लाइन थाने में शिकायत दी जाएगी। अन्तेश्वरण ने कहा कि जेल में मोबाइल और अन्य उपकरणों की अनाधिकृत पहुंच रोकना प्राथमिकता है। सरकारी मोबाइल का दुरुपयोग हुआ है तो मामला गंभीर है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चिश्ती ब्लैकमेल कांड का मुख्य आरोपी

वीडियो कॉल में नफीस चिश्ती की मौजूदगी को लेकर मामला गंभीर माना जा रहा है। नफीस चिश्ती अजमेर के चर्चित 1992 ब्लैकमेल कांड का मुख्य आरोपी रहा है। फरारी के दौरान वह सूरत में फारुख चिश्ती के साथ 24 करोड़ रुपए की स्मैक तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी उसके अपराध से जुड़े रहने के मामले सामने आए हैं।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं तार

सैयद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी, सैयद तारिक चिश्ती और फखर जमाली सैयद बिलाल चिश्ती पर जानलेवा हमले के मामले में 7 वर्ष की सजा काट रहे हैं। तारिक और फखर जमानत पर हैं। सैयद तौसीफ के तार बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े होने तथा आतंकियों को पनाह के साथ हथियार व ड्रग्स उपलब्ध कराने के आरोप भी रहे हैं।

सैयद तौसीफ चिश्ती भरतपुर स्थानांतरित

इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई के तहत केंद्रीय कारागृह अजमेर में निरुद्ध बंदी सैयद तौसीफ चिश्ती को केंद्रीय कारागृह भरतपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, प्रकरण के संबंध में पुलिस थाना सिविल लाइंस, अजमेर में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery