Sunday, August, 09,2026

सुलभ न्याय से बढ़ता है सरकार पर विश्वासः CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था और आमजन को सुलभ न्याय मिलने से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता है। इससे प्रदेश में सुशासन की भावना मजबूत होती है। वे शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर लोक अभियोजकों और विधि अधिकारियों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोक अभियोजक न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी के साथ जरूरतमंद और पीड़ितों को न्याय दिलाने में भूमिका निभानी चाहिए। न्याय की उम्मीद लेकर आने वालों के साथ संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार जरूरी है। कानून के साथ मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर काम करने से न्याय व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाई कोर्ट में पैरवी करने वाले विधि अधिकारियों की रिटेनरशिप और एपीयरेंस फीस बढ़ाई गई है। ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस में भी वृद्धि का निर्णय लिया गया है। विधि अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ताओं को संभागवार जिम्मेदारी दी जाएगी। विधि अधिकारियों ने फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

जन अभाव अभियोग समिति के सदस्य जनता-प्रशासन के बीच मजबूत सेतु

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्य जनता और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं। वे आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के साथ उनके समाधान की निगरानी भी करें। मुख्यमंत्री शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर जिला स्तरीय समिति सदस्यों के धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्य सेवा भाव से महिला, युवा, किसान और गरीब की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान कराएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जून में 181 राजस्थान संपर्क पर करीब 4.97 लाख शिकायतें मिली, जिनमें 4.90 लाख का निस्तारण हुआ।

जनहित के मामलों की अलग सूची बनाएं

सीएम ने कहा कि वर्षों तक अदालतों में मामले लंबित रहने से विकास परियोजनाओं की लागत बढ़ती है और काम में देरी होती है। इसलिए जनहित से जुड़े मामलों की पहचान कर उनके जल्द निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। हर विभाग और जिले में ऐसे मामलों की सूची बनाकर नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

80 नए न्यायालयों का सृजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 80 नए न्यायालयों का सृजन किया है। इनमें 14 जिला एवं सेशन न्यायालय, 2 अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय, 8 सीजेएम और 8 एसीजेएम शामिल हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में 10 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 9 एजीसी और 2 विशिष्ट लोक अभियोजकों के पद भी बनाए गए हैं। 27,251 लोगों को विधिक सहायता दी गई। राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 3,905 पीड़ितों को 84.53 करोड़ रुपए का प्रतिकर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery