Sunday, August, 09,2026

लहरिया, राजस्थानी संस्कृति और मॉडर्न फैशन का संगम

जयपुर: लहरिया के रंग, राजस्थान की संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम शनिवार को आरआईसी में देखने को मिला। एक्सप्रेस क्लब की ओर से 'सेलिब्रेट ट्रेडिशन, एम्बेस कल्चर' थीम पर आयोजित लहरिया फेस्ट में पारंपरिक विरासत को समकालीन अंदाज में प्रस्तुत किया गया। आयोजन में भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया और फर्स्ट इंडिया न्यूजपेपर मीडिया पार्टनर, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक बैंकिंग पार्टनर और साइनअप इवेंट पार्टनर रहे। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि रहे। एक्सप्रेस क्लब की फाउंडर खुशबू भारद्वाज और नीता अग्रवाल ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न और पौधा भेंट किया। डॉ. चंद्र ने आयोजन की सराहना करते हुए राजस्थान की सांस्कृतिक परंपराओं को समकालीन अभिव्यक्ति जोड़ने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

अभिनेत्री पारुल चौहान सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में से शामिल हुई। एसईएनएन ग्रुप की फाउंडर और लहरिया लीजेंड जयश्री शर्मा भी फेस्ट में मौजूद रहीं। फेस्ट में लहरिया की विशिष्ट कला, सांस्कृतिक महत्व और फैशन व लाइफस्टाइल में इसकी समकालीन प्रासंगिकता को प्रदर्शित किया गया। आयोजन को बेलस इंडिया, स्मार्ट सर्किल ग्रुप, रामा'ज कुर्ती रिजॉर्ट-पैलेस, पचौली जयपुर, वीएलसीसी, सफारी ग्रुप, एसजीएम आउटडोर, हेल्थओके, एरिना एनिमेशन, सी-स्कीम और आरसीडब्ल्यू सहित अन्य प्रायोजकों का सहयोग मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery