Tuesday, May, 05,2026

राजस्थान में 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सर्वे कार्य पूरा

जयपुर: उपमुख्यमंत्री एवं कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को राजस्थान संस्कृत अकादमी के अंतर्गत संचालित वैदिक हेरिटेज पांडुलिपि शोध संस्थान का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण ज्ञान भारतम् मिशन के तहत चल रहे पांडुलिपि सर्वे और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए किया गया।

उन्होंने अधिकारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि 16 मार्च से शुरू हुए इस अभियान में राजस्थान ने पूरे देश में सबसे अधिक पांडुलिपियों का सर्वे कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य को और गति दी जाए ताकि अधिक से अधिक प्राचीन ग्रंथों को सुरक्षित किया जा सके। संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक वी. सरवन कुमार ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से ज्ञान भारतम् मिशन के तहत यह सर्वे कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण और उनका डिजिटल रूप में संग्रह करना है।

राज्य नोडल अधिकारी डॉ. लता श्रीमाली ने बताया कि इस मिशन के लिए एक विशेष मोबाइल एप तैयार किया गया है। आम नागरिक इस एप के माध्यम से अपने पास उपलब्ध पांडुलिपियों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे उनके डिजिटलीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक राजस्थान में 53,322 पेज की स्कैनिंग की जा चुकी है और 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सर्वे पूरा हो चुका है। इस मामले में राजस्थान देश के अन्य राज्यों से आगे चल रहा है।

जिला कलेक्टरों को निर्देश, संस्कृत विषय के सर्वेयर करें नियुक्त

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे संस्कृत विषय के सर्वेयर नियुक्त करें। ये सर्वेयर विश्वविद्यालयों, पुस्तकालयों, मंदिरों, मठों और निजी संस्थानों के साथ समन्वय कर पांडुलिपियों का सर्वे करेंगे। साथ ही 'हर घर दस्तक' जैसे जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इस मिशन के माध्यम से सदियों पुराने हस्तलिखित दस्तावेजों को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार सुरक्षित किया जा रहा है। राजस्थान में दो मुख्य क्लस्टर केंद्र और तीन स्वतंत्र केंद्र इस कार्य में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery