Tuesday, May, 05,2026

तमिलनाडु में TVK की आंधी, गेमचेंजर बने थलपति विजय

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। 4 मई 2026 की सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई, शुरुआती रुझानों ने सबको चौंका दिया। सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर के रूप में उभरी। पहली बार चुनाव लड़ रही टीवीके ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से डीएमके और एआईएडीएमके जैसी दिग्गज पार्टियों को कड़ी टक्कर दी। टीवीके ने बड़ा उलटफेर करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा सीट पर शिकस्त दी। यहां टीवीके के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने 82,997 वोट हासिल कर स्टालिन को 8,795 वोटों से हरा दिया। स्टालिन को कुल 74,202 वोटों से संतोष करना पड़ा। बता दें कि राज्य की जनता, जो लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों और पारंपरिक राजनीति से निराश थी, उसने विजय की साफ-सुथरी छवि और बदलाव के वादे पर भरोसा जताया और चुनाव में इसका असर देखने को मिला।

जीत के बाद असली परीक्षा

भले ही टीवीके प्रमुख विजय जीत का जश्न मना रहे हों, लेकिन उनकी राह में कांटों की कमी नहीं है। अगर विजय सीएम बनते हैं तो उनके सामने चुनौतियों का एक बड़ा हिमालय खड़ा है। सबसे बड़ी चुनौती 'पैसा' है। तमिलनाडु पर पहले से ही करीब आठ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है।

ये जीत युवाओं की आवाजः राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु का जनादेश युवाओं की उस आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने टीवीके के नेता विजय को फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery