Tuesday, May, 05,2026

केरलम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, UDF की प्रचंड जीत

चेन्नई: केरलम की 140 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव परिणामों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जोरदार वापसी करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और करीब 10 साल बाद सत्ता में वापसी करने में सफल रही। वहीं सीपीआई (एम) 26 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, लेकिन सरकार बनाने से दूर रह गई।

यूडीएफ की प्रमुख सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 22 सीटें जीतीं। इसके अलावा आरएसपी को 3 सीटें मिलीं, जबकि अन्य सहयोगी दलों ने भी जीत दर्ज की। इन सभी को मिलाकर यूडीएफ गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े 71 सीटों को बड़े अंतर से पार करते हुए राज्य में सत्ता पर कब्जा जमा लिया। एलडीएफ की करारी हार के बाद पिनरायी विजयन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा ने दर्ज की अपनी उपस्थिति

केरलम चुनाव में भाजपा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पार्टी ने कुल 3 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा के तीन विधायक केरलम विधानसभा में प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां नेमम सीट से राजीव चंद्रशेखर, कजाकुट्टम सीट पर वी. मुरलीधरन व चथनूर सीट पर बी.बी. गोपाकुमार ने जीत दर्ज की।

यूडीएफ की जीत ऐतिहासिकः पायलट

केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर्यवेक्षक सचिन पायलट ने यूडीएफ की जीत को 'ऐतिहासिक" करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की शानदार जीत राजनीतिक परिदृश्य को एक नई दिशा देगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery