Tuesday, May, 05,2026

ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी झालमुड़ी खाकर मनाया जश्न

जयपुर: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पूरी तरह जश्न के रंग में रंगा नजर गया। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हुआ, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरा परिसर 'भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया। ऐसा लग रहा था मानो पूरा कार्यालय दीपावली जैसा जगमगा उठा हो। जश्न की खास बात यह रही कि यहां बंगाल की झलक भी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं के लिए विशेष तौर पर झालमुड़ी की स्टॉल लगाई गई, जहां नेताओं ने खुद भी झालमुड़ी खाई और कार्यकर्ताओं को खिलाई। साथ ही 'संदेश' और 'मिष्टी दोई' जैसी बंगाली मिठाइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास की राजनीति और सुशासन पर जनता के विश्वास की जीत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए कहा कि यह सफलता केंद्रीय नेतृत्व की नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष को इस जीत का असली आधार बताया।

पश्चिम बंगाल विकास की नई बुलंदियों को छुएगा: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सहित असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पूरे हिंदुस्तान के राष्ट्र भक्त नागरिकों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। भाजपा सरकार अब पश्चिम बंगाल की जनता को सुशासन देगी। राठौड़ ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनकी टीम का भी पश्चिम बंगाल चुनाव में जनजागरण अभियान चलाने और भारी बहुमत के साथ कमल खिलाने पर आभार व्यक्त किया।

सीएम आवास से प्रदेश मुख्यालय तक जश्न

कार्यक्रम के दौरान बड़ी सख्या में वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस जीत को उत्सव में बदल दिया। मुख्यमंत्री आवास से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आगामी दिनों में इस जीत को और बड़े स्तर पर मनाने की बात कही।

पश्चिम बंगाल के परेशान मतदाताओं ने ममता बनर्जी को हराकर कमल खिलाया

राठौड़ ने कहा कि इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने जैसा आचरण वहां की जनता के साथ किया, उससे परेशान मतदाताओं ने ममता को हराकर कमल खिलाने का काम किया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के मंसूबों को नेस्तनाबूत करने का काम किया। अब देश में एक भी घुसपैठिया नहीं घुस पाएगा। ममता के गुंडे राष्ट्र भक्त लोगों के साथ मारपीट करते थे, जबरन उनके घरों में आग लगाने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अब बदलाव की बयार आई है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सतीश पूनियां, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, डॉ. मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, अजीत मांडण, एकता अग्रवाल, सीताराम पोसवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल, हीरालाल नागर, मदन दिलावर, गौतम दक, केके विश्नोई, मंजू बाघमार, राज्यवर्धन राठौड़, कन्हैयालाल चौधरी, विजय सिंह, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य महाराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery