Tuesday, May, 05,2026

छात्र से उठक-बैठक लगवाई... तबीयत बिगड़ी, हंगामा

भीलवाड़ा: शहर के कावाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र को सजा के तौर पर उठक-बैठक लगवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीएड इंटर्नशिप कर रही एक महिला शिक्षिका ने 8वीं कक्षा के छात्र से 200 उठक-बैठक लगवाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कक्षा में ही बेहोश हो गया। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख संबंधित शिक्षिका स्कूल से चली गई।

मां बोली- पहले भी लगवाई थी उठक-बैठक

छात्र की मां ने आरोप लगाया कि शिक्षिका ने उनके बेटे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी बेटे से 100 उठक-बैठक लगवाई गई थी और सोमवार को संख्या बढ़ाकर 200 कर दी गई। भीषण गर्मी में इस तरह की सजा से बच्चे की हालत बिगड़ना स्वाभाविक है। मां ने सवाल उठाया कि अगर बच्चे को कुछ हो जाता या उसकी जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

स्टाफ इंचार्ज बोले- आरोप निराधार

वहीं, स्कूल के स्टाफ इंचार्ज प्रदीप मेहता ने 200 उठक-बैठक लगवाने के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि छात्र पढ़ाई नहीं कर रहा था, जिस पर संभवतः शिक्षिका ने उसे कुछ उठक-बैठक लगवाई होंगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस प्रकार की सजा उचित नहीं है और संबंधित शिक्षिका को समझा दिया गया है कि भविष्य में बच्चों को इस तरह दंडित न किया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery