Tuesday, May, 05,2026

12 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला

बूंदी: तालेड़ा क्षेत्र के अलकोदिया गांव में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीसरी कक्षा की छात्रा रिंकू भील पुत्री बंशी भील सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में गई थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। घायल बच्ची को तत्काल तालेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बच्ची के शरीर पर गहरे घाव थे।

बिरला ने परिवार को दी सहायता राशि

घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 1 लाख रुपए सहायता राशि दी। बिरला ने जनसहयोग से 1 लाख रुपए और दिलवाने का भी आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery