Sunday, May, 31,2026

DSP स्तर का अधिकारी करे जांच हिंदी नहीं आने पर नार्को टेस्ट से इनकार गलतः हाई कोर्ट

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने हत्या से जुड़े मामले में कहा है कि किसी व्यक्ति को हिंदी नहीं आने के आधार पर नार्को टेस्ट कराने से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में दुभाषिये की सहायता ली जा सकती है। न्यायाधीश अनूप कुमार ढंढ की एकलपीठ ने दौसा निवासी फैलीराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिकाकर्ता ने वर्ष 2015 में रामगढ़ पचवारा थाने में अपने भाई की हत्या का मामला
दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने एफआर पेश की, जिसे निचली अदालत ने 23 सितंबर 2022 को स्वीकार कर लिया था। याचिका में बताया गया कि जांच अधिकारी ने नार्को टेस्ट का आवेदन किया था और याचिकाकर्ता ने सहमति भी दे दी थी, लेकिन हिंदी में धाराप्रवाह नहीं होने के आधार पर परीक्षण से इनकार कर दिया गया। कोर्ट ने निचली अदालत का आदेश रद्द करते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery