Sunday, May, 31,2026

कोर्ट में वकीलों का हंगामा, पैरवी को लेकर टकराव

बूंदी: रायथल थाना क्षेत्र में अधिवक्ता हरिओम गुर्जर और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने शनिवार को बूंदी जिला अदालत परिसर में बड़ा तनाव खड़ा कर दिया। हमले के आरोपियों की पेशी के दौरान अधिवक्ताओं के विरोध के चलते अदालत परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त जाप्ते के साथ आरएसी के जवानों को भी बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, 23 मई को रायथल निवासी अधिवक्ता हरिओम गुर्जर और उनके परिवार के साथ मारपीट व जानलेवा हमला हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू और मस्तराम को गिरफ्तार किया था। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए बूंदी अदालत लाया गया। आरोपियों की पेशी की सूचना मिलते ही बूंदी अभिभाषक परिषद से जुड़े बड़ी संख्या में अधिवक्ता अदालत परिसर में एकत्रित हो गए।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

बूंदी अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़ ने इसे अधिवक्ताओं की एकता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि परिषद अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद कार्य बहिष्कार सहित आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार करेगी।

अदालत परिसर में बहस और नारेबाजी का माहौल

अदालत परिसर में काफी देर तक बहस और नारेबाजी का माहौल बना रहा। विरोध बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अदालत परिसर में आवाजाही सीमित की गई, जिसको लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बहस भी हुई। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी के जवानों को तैनात किया गया। बाद में कोटा से आए अधिवक्ताओं ने भी आरोपियों की पैरवी से इनकार करते हुए जमानत याचिका वापस ले ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery