Sunday, May, 31,2026

में भिड़ंत, ट्रक-कार मासूम बेटे समेत चार लोगों की मौत

नागौर: जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। सदर थाना क्षेत्र की रिंग रोड पर बासनी पुलिया के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी, उनके 10 वर्षीय बेटे और एक अन्य महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे हुआ। टक्कर के बाद जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और कुछ ही देर में कार तथा ट्रक में आग भड़क उठी।

लोगों ने तत्परता दिखाते घायलों को वाहन से बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। हादसे में जोधपुर निवासी जय सिंह (43), उनकी पत्नी हुए सुमन कंवर (40), पुत्र इंद्रवर्धन सिंह (10) और जय सिंह की मौसेरी सास लक्ष्मी कंवर की मौत हो गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक ट्रक के सामने आ गई। ट्रक चालक ने वाहन बचाने की कोशिश की, लेकिन टक्कर टालना संभव नहीं हो सका। दुर्घटना के बाद कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery