Sunday, May, 31,2026

साधारण पलों में छिपी असाधारण कहानियों को कला के माध्यम से किया शोकेस

जयपुर: रोज़मर्रा की जिंदगी, भीड़ के बीच खोए चेहरे, यादों के धुंधले कोने और भावनाओं के वे अनकहे रंग, जैसे पहलुओं को समकालीन कला की भाषा में जीवंत किया गया। मौका था आईसीए गैलरी में शनिवार को आयोजित हुए प्रदर्शनी ‘कार्टोग्राफीज ऑफ द एवरीडे’ के भव्य आरम्भ का। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान टूरिज्म एंड कल्चर एम्बेसेडर तृप्ति पांडे, सोशलआइट सुधीर माथुर, आईसीए गैलरी, निदेशक विजेंद्र एवं अभिनव बंसल, एग्जीबिशन क्यूरेटर हेम राणा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया। प्रदर्शनी ने स्मृतियों, मानवीय संबंधों, शहरी अनुभवों और भावनात्मक परतों को समकालीन कला के माध्यम से एक नई दृष्टि दी। समारोह में शहर के कला-प्रेमी, कलाकार, और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने शिरकत की। प्रदर्शनी में जाने-माने कलाकार आरुषि कुमार, ज्योति स्वरुप, पवन शर्मा, रोहिणी सिंह, नीरजा पालिसेट्टी व सतपाल चौधरी ने अपनी कंटेम्प्ररी कलाओं को प्रदर्शित किया। 

कलाकार आरुषि कुमार की सर्रियलिस्ट मिश्रित माध्यम शैली की रचनाओं ने कल्पना और वास्तविकता के बीच एक अनूठी दृश्य दुनिया प्रस्तुत की। रोहिणी सिंह की ‘मशरूम इन द सिटी’ श्रृंखला ने शहरीकरण और प्रकृति के बीच बदलते संबंधों को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं पवन कुमार शर्मा ने मानव व्यवहार, सामाजिक संबंधों और ‘जीवन के रसों’ को अपने विशिष्ट रंग और प्रतीकों के माध्यम से आकार दिया। राजस्थान में आधुनिक कला के अग्रदूत माने-जाने वाले ज्योति स्वरूप की कृतियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनकी अमूर्त और अर्ध-आकृतिमूलक शैली मानव मन और आंतरिक चेतना के जटिल पहलुओं को दर्शाती है।  प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण नीरजा पालिसेट्टी की इंस्टॉलेशन ‘द जियोग्राफी ऑफ कंजम्प्शन’ रही, जिसमें पुनर्चक्रित अखबारों और बुनाई तकनीकों के माध्यम से उपभोक्तावाद और स्थिरता जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा सतपाल चौधरी की रचनाओं ने अपने स्वप्निल दृश्यों और भावनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से दर्शकों को सामान्य जीवन के भीतर छिपे मनोवैज्ञानिक आयामों से परिचित कराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery