Saturday, April, 19,2025

17.52 लाख अपात्रों ने नाम हटवाए, 19.70 लाख नए जोड़े: मंत्री

जयपुर: खाद्य सुरक्षा योजना में विभाग की ओर से चलाए गए गिव अप अभियान से नए पात्र लोगों को योजना का लाभ मिलने लगा है। गत वर्ष शुरू किए गए गिव अप अभियान के तहत अब तक 17.52 लाख अपात्र लोगों ने खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवा लिया है। इससे 19.70 लाख नए लाभार्थी इसमें जुड़े हैं। बुधवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सचिवालय में जयपुर जिले में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को लगातार फील्ड विजिट कर योजनाओं की प्रगति के बारे में फीडबैक लेने के निर्देश दिए। गोदारा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए जिन लाभार्थियों ने 31 मार्च तक ईकेवाईसी सम्पन्न नहीं करवाई, उनका नाम भी एनएफएसए से हटाया गया है। ऐसे 27 लाख से अधिक लाभार्थियों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाया गया है। इनकी जगह नए पात्रों को लाभ मिल सकेगा।

भाजपा सरकार में अब तक 33 लाख लाभार्थी जुड़े

मंत्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 जनवरी के अवसर पर खाद्य सुरक्षा पोर्टल को पुन प्रारंभ किया था। इसमें अब तक वंचित 19.70 लाख नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। इसी तरह गत वर्ष भी 12.95 लाख नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया था। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक 33 लाख नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ा है। बैठक में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार, जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम सागर सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery