Monday, April, 21,2025

खरगे करेंगे सभी ब्लॉक व मंडल कांग्रेस अध्यक्षों से संवाद

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 अप्रैल को जयपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे राजस्थान के सभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस की ओर से पहली बार किसी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों से संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक और 2200
मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया है। इससे पहले खरगे ने दिल्ली में जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया। इस दौरान जिलाध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने के लिए राय ली। इसमें जिलाध्यक्षों ने नवाचारों में मंडल स्तर तक कार्यकारिणी गठन को लेकर जानकारी दी, जिसकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सराहना की थी। इसी कड़ी में अब जयपुर में कांग्रेस की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया है।

मंडल स्तर की कार्यकारिणी की ऑनलाइन

प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर से निष्क्रिय लोगों को हटाकर नए सिरे से बनाया है। पीसीसी वॉर रूम इंचार्ज जसवंत गुर्जर ने बताया कि 2200 मंडल अध्यक्षों का संपूर्ण डेटा ऑनलाइन दर्ज हो चुका है। संगठन में सभी को महत्व मिले, इस दिशा में काम करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीधा संवाद होगा। कांग्रेस आगामी निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्रास रूट पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है।

ईडी के खिलाफ कांग्रेस कमेटियों का प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के सभी 400 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने विरोध प्रदर्शन किए। जयपुर के 16 ब्लॉकों में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अलवर ग्रामीण में उमरैन ब्लॉक कांग्रेस के प्रदर्शन में कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery