Monday, April, 21,2025

राजस्थान सरकार भेजे प्रस्ताव, केंद्र करेगा काम: शेखावत

फलोदी: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को फलोदी कलेक्ट्रेट में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बुनियादी व्यवस्था को लगातार बेहतर करते रहने को कहा।

इस दौरान फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, प्रधान प्रतिनिधि रतन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थिति रहे। इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान शेखावत ने स्पष्ट किया कि यदि राजस्थान सरकार पर्यटन विकास से जुड़े प्रस्ताव भेजेगी, तो केंद्र सरकार निश्चित रूप से उस पर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार पर्यटन राज्य का विषय है, लेकिन केंद्र इसके विकास में पूरा सहयोग देने को तैयार है। फलोदी के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब नया जिला बना है और इसे एक मजबूत नींव दी जाएगी ताकि आने वाले वर्षों में इसका सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कांग्रेस ने किया बाबा साहेब के साथ अन्याय

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फलोदी में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और वक्फ सुधार जन जागरण अभियान में शामिल हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को केवल संविधान निर्माता तक सीमित कर दिया, जबकि उनका विचार और व्यक्तित्व बहुत व्यापक था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery