Monday, April, 21,2025

छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने गला काटकर की खुदकुशी

जयपुर: कालवाड़ रोड बाईपास के पास शुक्रवार सुबह गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक, श्रीराम नगर निवासी आनंद भारद्वाज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आनंद वहां काम कर रही एक सफाईकर्मी महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। महिला के परिजनों ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसके बाद कहासुनी हो गई। इसी दौरान युवक ने पेपर कटर से अपना गला रेत लिया। इसके बाद वह करीब 30 फीट दूर जाकर जमीन पर गिर गया और कुछ देर तक वहीं तड़पता रहा। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आनंद अलवर जिले के बानसूर का रहने वाला था। कुछ साल पहले वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था, जहां एक हत्या के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका था। जमानत मिलने के बाद वह परिवार सहित श्रीराम नगर में रह रहा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery