Monday, April, 21,2025

पंचकल्याणक महोत्सव कल से... अस्थाई अयोध्या में होंगे अनुष्ठान

अजमेर: जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र अब तकरीबन बनकर तैयार हो चुका है। ये वर्तमान में विश्व का सबसे विशाल जैन तीर्थ क्षेत्र माना जा रहा है। यहां 20 से 25 अप्रैल तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पंचकल्याणक में जैनेश्वरी दीक्षाएं भी दी जाएंगी। महोत्सव के लिए मंदिर परिसर के समीप अयोध्या नगरी का अस्थाई निर्माण भी किया गया है, जहां इस धार्मिक आयोजन के सभी प्रमुख अनुष्ठान सम्पन्न होंगे। आचार्य वसुनंदी महाराज ने पत्रकार वार्ता में तीर्थ क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने महोत्सव में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। यह आयोजन आत्मा की शुद्धि, धर्म के प्रचार व समाज में संयम व सदाचार की भावना को जागृत करने वाला होगा।

महाराष्ट्र और गुजरात से आएंगी बैंड पार्टियां

आचार्य वसुनंदी महाराज ने बताया कि महोत्सव के दौरान कई प्रकार के जुलूसों का आयोजन किया जाएगा,। गा, जिनमें सजे हुए हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्धियां शामिल होंगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात से आए ढोल-नगाड़े, बैंड-पार्टी आदि भी शोभायात्रा में भाग लेंगे।

'जैन नगर' नाम रखने की मांग

आचार्य वसुनंदी महाराज ने नाका मदार क्षेत्र का नाम परिवर्तित कर 'जैन नगर' रखने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर इतना विशाल जैन तीर्थ स्थापित हो चुका है, उसकी पहचान 'जैन नगर' के रूप में होनी चाहिए। यह मांग न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है। है बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त करती है।

ये होंगे खास मेहमान

इस विशेष महोत्सव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल समेत अनेक जनप्रतिनिधि और उच्चाधिकारी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

भगवान शांतिनाथ की 54 फीट ऊंची प्रतिमा

श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में भगवान शांतिनाथ की 54 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई है। वहीं, पद्मासन मुद्रा में विराजित 24 तीर्थकरों की सवा 11 फीट की मूर्तियां भी इस तीर्थ की शोभा बढ़ा रही हैं। यहां सिंहद्वार भी भव्य बना है। साथ ही, मंदिर परिसर में चांदी व अष्टधातु की अन्य मूर्तियां भी स्थापित हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery