Monday, April, 21,2025

7 बंदरों की निर्मम हत्या, कथोड़ी गैंग के 12 शिकारी गिरफ्तार

उदयपुर/फलोदी: कुंभलगढ़ अभयारण्य क्षेत्र की सायरा रेंज में सात बंदरों का शिकार कर उनकी बेरहमी से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आदिवासी कथोड़ी गैंग के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सायरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र के कड़ेच ग्राम पंचायत के रीछवाड़ा गांव में की है। आरोपियों ने बंदरों को न केवल मारा, बल्कि लोहे के हथियार से उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपियों से मृतक बंदरों के मांस से भरी पोटलियां बरामद की है। सूचना मिलने पर सायला रेंज के फॉरेस्टर तुलसीराम मेघवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने वन विभाग की टीम को घेरकर हमला करने की कोशिश की। जैसे-तैसे वन अधिकारियों ने अपना बचाव किया।

इसके बाद बोखाड़ा रेंज से क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंतीलाल गरासिया, फरिस्टर नारायण सिंह राणावत, वनरक्षक वीरेंद्र सिंह शेखावत, अशोक गरासिया, ओमप्रकाश व नीरज मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बंदरों का मांस व शिकार में प्रयुक्त हथियारों के साथ चार बाइक भी बरामद हुई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर बोखाड़ा वन विभाग कार्यालय लाया गया। पूछताछ में उन्होंने बंदरों का शिकार करना कबूल कर लिया। इधर, फलोदी में अज्ञात वाहन ने भारतमाला एनएच पर नौ ऊंट ऊंटनियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने हाईवे काफी देर तक जाम कर दिया।

बंदरों को तार में फंसाकर मारते थे शिकारी

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी ओगणा थाना क्षेत्र के समीजा गांव के निवासी है। आरोपी बंदरों को लोहे के तार में फंसा कर मारते, फिर धारदार हथियार से उनके शवों के टुकड़े कर मांस पोटलियों में भर लेते थे। फिलहाल, वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

जंगल में रहता था कथोड़ी समाज

जानकारी के अनुसार आदिवासी कथोड़ी समाज जंगलों में रहकर वन्यजीवों के शिकार से जीवनयापन करता था, लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से उन्हें विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। बावजूद इसके वे इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

हाईवे पर मिले नौ ऊंटों के बिखरे शव, दो घायल

फलोदी जिले के भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात भारतमाला हाईवे पर जा रहे करीब एक दर्जन ऊंटों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में राज्य पशु 9 ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो को जोधपुर रेफर किया गया है। हाईवे पर बिखरे ऊंटों के शव और खून देखकर शुक्रवार अल सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ऊंटनी के गर्भ से बच्चा बाहर आ गया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।\

ढाई घंटे तक हाईवे जाम

हाईवे पर प्रदर्शन करते ग्रामीणों और ऊंट पालकों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। सूचना पर सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सुबह 7.20 से 9.50 बजे तक हाईवे जाम रखा। इसके बाद थानाधिकारी अशोक कुमार ने समझाइश कर सुबह 9:50 बजे जाम खुलवाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery