Sunday, May, 31,2026

मौसम ने ली करवट... आंधी-बारिश, ओलावृष्टि

जयपुर: नौतपा के बीच 47 डिग्री तापमान और हीटवेव की मार झेल रहे प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया। कुछ ही घंटों में गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए। सुबह श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र से उठी धूलभरी आंधी दोपहर तक थार के रेतीले इलाकों से होती हुई पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में फैल गई।

शाम करीब 5 बजे इसकी रफ्तार थमी, लेकिन तब तक धूल का महासैलाब जैसलमेर से अलवर तक पहुंच चुका था। चूरू में हवा की सर्वाधिक गति 102 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चला। धूल का गुबार इतना घना था कि कई शहरों में दिन के समय ही अंधेरा छा गया। राष्ट्रीय राजमार्गो पर वाहन रेंगते नजर आए और कई जगहों पर लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।

इसके बाद सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि करवा दी। सांभर, चौमूं, गोविंदगढ़ और सामोद में ओले गिरे, जबकि अजमेर, नागौर, बीकानेर, झुंझुनूं, सीकर और कुचामन में अच्छी बारिश हुई। इस बदलाव से अधिकांश जिलों में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और हीटवेव की स्थिति अचानक कमजोर पड़ गई।

प्रदेश में कहीं राहत तो कहीं आफत

चूरू के सादुलपुर में धूलभरे बवंडर ने विद्युत तंत्र को नुकसान पहुंचाया। 25 बिजली पोल, 14 हाईटेंशन पोल व कई डीपी क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। डीडवाना-कुचागन में बिजली गिरने से 31 पशुओं की मौत हो गई। परबतसर क्षेत्र के लिखायस में बिजली गिरने से 20 बकरियां, 10 भेड़ और एक गैस की मौत हो गई।

प्रदेश में हीटवेव पर लगा ब्रेक

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में लू का असर लगभग समाप्त हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

हनुमानगढ़ में आंधी बनी आफत

जिले के टिब्बी क्षेत्र में आंधी के दौरान लगी आग में एक गर्भवती गाय और एक भैंस की मौत हो गई। पशुबाड़े और चारा भी जलकर नष्ट हो गया। वहीं अजमेर और पुष्कर में तेज अंधड़ के बाद बारिश हुई। कई जगह टीन शेड उड़ गए और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मोबाइल फोन पर पहली बार मिले आपदा अलर्ट से लोग भी हैरान नजर आए।

कई जिलों में धूल का गुबार

हाड़ौती में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से घटकर 41 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नागौर, डीडवाना, कुचामन और जैसलमेर में धूल का गुबार कई सौ फीट ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया। कई जगहों पर दृश्यता इतनी कम हो गई कि दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। हाईवे पर वाहनों की गति धीमी करनी पड़ी।

धूलभरी आंधी से दिन में रात जैसा माहौल

टोंक में धूलभरी पीली आंधी के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। कई बिजली पोल गिर गए और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली बंद रही। वहीं जोधपुर में तेज आंधी और बारिश ने अफरा-तफरी मचा दी। कई इलाकों में पेड़ धराशायी हो गए और टीन शेड उड़ गए। प्रशासन को लगातार निगरानी रखनी पड़ी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery