Friday, July, 17,2026

फर्जी ट्रेडिंग कंपनी का खुलासा, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

जयपुर: साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी करने वाली एक कंपनी के दो डायरेक्टरों को धरदबोचा, जो व्हाट्सएप-टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क कर ट्रेडिंग और आईपीओ निवेश का झांसा देकर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपी देवेंद्र शर्मा व निखिल लूथरा नजफगढ़, दिल्ली के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी खोल रखी थी। इस संबंध में पीड़ित डॉ. निखिल मेहता ने गत वर्ष जनवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 'विकासा कैपिटल' नामक फर्जी निवेश पोर्टल के जरिए ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 61.77 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसके लिए आरोपियों ने पहले विश्वास जताने के लिए व्हाट्सएप-टेलीग्राम के जरिए फर्जी लिंक भेजकर एक एप्लिकेशन डाउनलोड कराई थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery