Wednesday, September, 02,2026

निकाय-पंचायत चुनाव से पहले 'GenZ for Change' कैंपेन लॉन्च

जयपुर: नगर निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए राजस्थान कांग्रेस लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है। प्रत्याशी चयन में युवाओं Gen-Z को प्रमुखता देने के दावों के बाद अब पार्टी ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 'GenZ for Change' कैंपेन लॉन्च किया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट की ओर से शुरू किए गए इस अभियान के लिए प्रदेश स्तर पर प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी भी बनाई गई है।

कमेटी की घोषणा विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुमित भगासरा ने की। अभियान के जरिए कांग्रेस का फोकस कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं से सीधे संवाद करने पर रहेगा। पार्टी युवाओं की समस्याओं, रोजगार और कॅरिअर से जुड़े मुद्दों को समझने के साथ उन्हें राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश करेगी।

टिकट के दावे के बाद अब युवाओं से संवाद

निकाय चुनाव में कांग्रेस पहले ही युवाओं को बड़ी संख्या में टिकट देकर युवा और Gen-Z चेहरों को राजनीतिक भागीदारी का मौका देने का दावा कर चुकी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 150 प्रत्याशियों में 50 से अधिक महिलाओं को टिकट दिया गया है, जबकि 20 मुस्लिम प्रत्याशियों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। खास बात यह है कि अधिकांश प्रत्याशियों की औसत आयु करीब 37 वर्ष है। भगासरा ने बताया कि कैंपेन के तहत स्किल डेवलपमेंट, कॅरिअर काउंसलिंग और डिजिटल सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Gen-Z युवाओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ इंटर्नशिप के अवसर दिलाने, कंटेंट क्रिएटर्स को सपोर्ट करने और स्टूडेंट्स के लिए कॅरिअर काउंसलिंग आयोजित करने की योजना है। ऑनलाइन और ऑफलाइन सेमिनार भी होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery