Friday, December, 19,2025

प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रदेश अलर्ट: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर में आयोजित 'हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव' को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार वायु प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सतत वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और मोबाइल वैन के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि प्रदूषण के स्रोतों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति सम्मान की गहरी परंपरा रही है और इसी सोच को राज्य सरकार ने अपनी नीतियों व अभियानों का आधार बनाया है। पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानकर व्यक्तिगत संकल्प के रूप में अपनाएं।

पर्यावरण संरक्षण बना जन आंदोलन

सीएम ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण और जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जनन किया। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से 14 हजार से अधिक ग्राउंड वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण किया।

ग्रीन बजट और क्लाइमेट एक्शन प्लान-2030

सीएम ने कहा कि ग्रीन बजट और क्लाइमेट एक्शन प्लान-2030 राज्य सरकार की पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दशति हैं। स्वच्छ और हरित तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है। सर्कुलर इकोनॉमी इंसेंटिव स्कीम-2025 शुरू की। ई-वेस्ट और बैटरी वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए अधिकृत इकाइयां कार्यरत हैं।

सौर ऊर्जा में देश में प्रथम राजस्थान

मुख्यमंत्री ने बताया कि 22,860 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के साथ राज्य देश में पहले स्थान पर है। कुसुम योजना के तहत 2,272 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित की गई है, जिससे 22 जिलों के किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और कोयले पर निर्भरता घटी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भूजल स्तर में सुधार हुआ है और वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery