Friday, December, 19,2025

मंच पर जीवंत हुआ गिरमिटिया मजदूरों का दर्दभरा संघर्ष और आइंस्टीन की जिज्ञासा

जयपुर: जवाहर कला केंद्र में गुरुवार को जयरंगम जयपुर थिएटर फेस्टिवल के 14वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। 3M डॉट बैंड्स थिएटर फैमिली सोसायटी, राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग और जवाहर कला केंद्र के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में भारत और विदेशों की रंगमंचीय प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजक डॉ. हेमा मेरा और मन गेरा भी मौजूद रहे। पहले दिन अभिनेता और निर्देशक मकरंद देशपांडे ने अपना नाटक 'आइंस्टीन प्रस्तुत किया, जिसमें महान वैज्ञानिक के जीवन को रचनात्मक ढंग से दर्शाते हुए जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और प्रश्न करने की शक्ति को उजागर किया गया। इसके साथ ही रंगमंच और फिल्म समीक्षक अजीत राय की स्मृति में एक स्मरण संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने सिनेमा और थिएटर आलोचना में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। पहले दिन का प्रमुख आकर्षण न्यूजीलैंड का थिएटर प्रोडक्शन 'द गिरमिट रहा, जिसका निर्देशन समीना जहरा ने किया। इस सशक्त प्रस्तुति में ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय गिरमिटिया मजदूरों के दर्दनाक इतिहास को दर्शाया गया, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

आज नाटकों के साथ संगीत संध्या भी

शुक्रवार को महोत्सव में 'माजुली', 'गरम रोटी' और 'ढाई आखर प्रेम का नाटकों का मंचन होगा। इसके बाद 'राग-मद' शीर्षक से एक संगीतमय संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें शास्त्रीय रागों और राजस्थानी लोक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। इस चार दिवसीय महोत्सव का समापन 21 दिसबर को होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery