Friday, December, 19,2025

संसद में पारित हुआ 'शांति बिल', अब बनेगा कानून

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में परमाणु ऊर्जा से जुड़े 'द सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (शांति) बिल, 2025' को गुरुवार को राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई। इससे पहले यह विधेयक बुधवार को लोकसभा से पारित हो चुका था। अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह कानून का रूप ले लेगा। शांति विधेयक के पारित होने के साथ ही भारत के सिविल परमाणु क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी का रास्ता खुल गया है। इसे परमाणु ऊर्जा उत्पादन में सरकार का एकाधिकार समाप्त होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि परमाणु ऊर्जा 24x7 विश्वसनीय बिजली आपूर्ति का स्त्रोत है और इसमें सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery