Friday, December, 19,2025

भागवत में हर समस्या का समाधानः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने गुरुवार को मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला मैदान में चल रही भागवत कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण किया। उन्होंने भागवत महापुराण का पूजन किया और उपस्थित संत-महंतों का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म जीवन जीने की सही पद्धति सिखाता है और भागवत महापुराण जीवन की हर समस्या का समाधान प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा जैसे आयोजन भावी पीढ़ी में संस्कारों का संचार करते हैं और केवल कथा सुनने से हो जीवन के कष्ट कम हो जाते हैं।

कथा के चौथे दिन देक्कीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि बच्चों की शिक्षा महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें स्कूल से छुट्टी दिलाना हमेशा उचित नहीं है। हालांकि, यदि माता-पिता बच्चे को कथा में लेकर आए हैं तो यह भी गलत नहीं है। कथा के माध्यम से बच्चे जीवन जीने की कला, संस्कारों का महत्व और सनातन धर्म की आत्मा को समझ सकते हैं, जो केवल पुस्तकों से नहीं सिखाया जा सकता। कुछ बातें ऐसी होती हैं जो किताबों से नहीं बल्कि गुरु के ज्ञान से ही प्राप्त हो सकती हैं।

अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखें

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची भक्ति है। हर सनातनी को अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखना चाहिए, क्योंकि नाम संस्कार की पहली सीढ़ी है। जिस नाम में ईश्वर का स्मरण हो, वह जीवनभर सही दिशा की याद दिलाता है। महाराज ने स्पष्ट किया कि भगवान का उद्देश्य धर्म की स्थापना और अधर्म का नाश करना है। जब समाज में अन्याय बढ़ता है और सत्य दबता है, तब भगवान मानवता को सही मार्ग दिखाने के लिए प्रकट होते हैं। देवकीनंदन महाराज ने सभी को अपने सनातन धर्म की रक्षा करने और इसे जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धति है। कथा में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव बड़े उत्साह और भक्तिरस के साथ मनाया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से गूंज उठा। भक्त मथुर भजनों पर भाव-विभोर होकर झूमते और श्रीहरि के नाम में लीन हो गए।

बेटियों को मीरा बाई और लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर ढालें

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि आज के समय में कई बच्चों को स्कूलों में बॉलीवुड के गानों पर नृत्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो उन्हें अपनी संस्कृति से दूर ले जाता है। बच्ची को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाने चाहिए। उन्होंने माता-पिता से कहा कि अपनी बेटियों को मीरा बाई और लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर ढालें। मीरा भक्ति, समर्पण और अटूट आस्था की प्रतीक है, जबकि लक्ष्मीबाई साहस, स्वाभिमान और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान की मिसाल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery