Friday, December, 19,2025

पर्यटकों की जिप्सी के पास पहुंचे बाघिन व दो शावक

सवाई माधोपुर: रणथंभौर में गुरुवार सुबह बाधिन और दो शावक पर्यटकों की जिप्सी के पास पहुंच गए। इस दौरान 15 मिनट तक बाघिन व दोनों शावक गाड़ी के आस-पास घूमते रहे। ऐसे में एक बार तो पर्यटक भी सकते में आ गए। थोड़ी देर बाद बाघिन और दोनों शावक जंगल में चले गए। गुरुवार सुबह बाधिन रिद्धि और उसके दो शावक (बाघ) रणथंभौर दुर्ग के गेट, जोगी महल और त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते में नजर आए। इस दौरान जंगल की ओर जा रहे पर्यटक उनको देखने के लिए रुक गए। इसी दौरान बाघिन और उसके दोनों शावक पर्यटकों की गाड़ी के नजदीक चले गए। थोड़ी देर आस-पास चहलकदमी करने के बाद बाघिन और दोनों शावक जंगल की ओर चले गए। बाघिन के आने की सूचना मिलते ही दुर्ग के गेट बंद कर दिए गए और पर्यटकों को जिप्सी से नीचे नहीं उतरने की सलाह दी गई। वहीं एहतियात के तौर पर वन विभाग के कर्मचारियों ने रिद्धि के मूवमेंट पर नजर रखी।

उदयपुर में घर में घुसा लेपर्ड, ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा

उदयपुर। उदयपुर में गुरुवार सुबह आबादी वाले इलाके में लेपर्ड घुस गया। भूपालपुरा क्षेत्र की कृष्णपुरा कॉलोनी में लेपर्ड कूदकर एक घर में गया। फिर वह सामने वाले घर में चला गया। लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग जगह लेपर्ड की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर लिया। कॉलोनी में रहने वाले लोग करीब साढ़े आठ घंटे दहशत में रहे। कृष्णपुरा निवासी आशा कंवर ने बताया कि वह सुबह 10:30 बजे घर में रूम के बाहर झाड़ निकाल रही थी। लेपर्ड छलांग लगाकर अचानक उसके सामने आ गया। वह कुछ फीट की दूरी पर ही था। वह डर कर कमरे में घुस गई। बाद में लेपर्ड दीवार कूदकर सामने वाले घर में चला गया।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery