Friday, December, 19,2025

परमाणु विधेयक पर पक्ष-विपक्ष में तीखी नोक-झोंक

नई दिल्ली: राज्यसभा में गुरुवार को राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025 पेश किया। विधेयक पर चर्चा के दौरान जहां सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विधेयक को ऐतिहासिक और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण करार दिया वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि इसमें आपूर्तिकर्ता के उत्तरदायित्व का प्रावधान नहीं है तथा यह संवेदनशील क्षेत्र में निजी कॉरपोरेट समूहों के लिए रास्ता खोलने वाला है। विपक्षी दलों ने विधेयक का विरोध करते हुए इसे व्यापक विचार-विमर्श के लिए प्रवर या स्थायी समिति में भेजने की मांग की। चर्चा में भाग लेते हुए बीआरएस के केआर सुरेश रेड्डी ने बिजली की बढ़ती मांग का जिक्र करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कुछ क्षेत्रों में परमाणु तत्वों से जल दूषित होने की शिकायतों का हवाला दिया। शिवसेना (उबाठा) की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश में प्रभावी और स्वतंत्र नियामक ढांचे का अभाव है, ऐसे में निजी कंपनियों की जवाबदेही तय करना चुनौतीपूर्ण होगा। राकांपा (एसपी) की फौजिया खान और माकपा के एए रहीम ने भी विधेयक का विरोध किया। विधेयक को राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद राज्यसभा में भी पारित कर दिया गया।

सुरक्षा तंत्र से कोई समझौता नहीं: सिंह

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी की अनुमति देने वाले विधेयक को 'ऐतिहासिक' बताते हुए राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि इसमें सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। राज्यसभा में 'भारत के रूपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025' पेश करते हुए उन्होंने कहा कि यह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री ने कहा कि परमाणु ऊर्जा एक विश्वसनीय स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है और इससे देश की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी। सिंह ने कहा कि परमाणु ऊर्जा बिजली आपूर्ति का विश्वसनीय सोत है, जबकि अन्य नवीकरणीय ऊर्जा विकल्पों के मामले में ऐसा नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery