Thursday, August, 27,2026

भाजपा-कांग्रेस का महिला व युवाओं पर फोकस

जयपुर: प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही भाजपा व कांग्रेस में टिकटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दोनों दल संभावित प्रत्याशियों की तलाश और छंटनी में जुट गए हैं। कांग्रेस में प्रदेश के 309 निकायों के 10,245 वाडों के लिए 38 हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन आए हैं। अकेले जयपुर में 150 वाडों के लिए 2 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार युवाओं और Gen Z में टिकट को लेकर खासा उत्साह है।

BJP: संभागवार बैठकें आज से

भाजपा में जयपुर के 150 वार्डों के लिए 2500 से ज्यादा आवेदन आए हैं। पर्यवेक्षक प्रभुलाल सैनी के मुताबिक करीब 50 फीसदी आवेदन महिलाओं और युवाओं के हैं। पार्टी हर वार्ड से तीन-तीन नामों के पैनल तैयार कर रही है। भाजपा मुख्यालय में संभागवार बैठकें होंगी। 27 अगस्त को अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग की, 28 को भरतपुर, कोटा और 29 अगस्त को जोधपुर व जयपुर संभाग की बैठकें होंगी।

डोटासरा-जूली ने भाजपा को घेरा

डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करने के बजाय ब्यूरोक्रेसी से दावेदारों का फीडबैक ले रही है। टिकट संगठन और कार्यकर्ताओं की राय से तय होने चाहिए। टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि पार्षद और चेयरमैन चुनाव के बीच का अंतर चुने हुए पार्षदों को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery