Tuesday, May, 26,2026

8.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

झंझुनूं: एसीबी की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेरला के ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार को 8.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी परिवादी के आवासीय भूखंड को व्यावसायिक भूखंड में परिवर्तित करने तथा एनओसी जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी गांव बेरला स्थित अपने आवासीय भूखंड पर मेडिकल दुकान संचालित करता है। परिवादी ने इस भूखंड को व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित कराने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। आरोप है कि वीडीओ राजकुमार ने भूखंड को व्यावसायिक करने के बदले 8.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

रिश्वत मांगने की पुष्टि के बाद टीम ने बनाई योजना

शिकायत के सत्यापन के दौरान 21 मई को आरोपी की ओर से रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने परिवादी को सूरजगढ़ स्थित दीपक मेडिकोज पर बुलाया, जहां एसीबी टीम ने उसे 8.50 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। रिश्वत की पूरी राशि आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई।

आरोपी से की जा रही है पूछताछ

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

एसआई 20 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। एसीबी ने सोमवार को घड़साना पुलिस थाने के एसआई रामेश्वरलाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। एसीबी को एक परिवादी से शिकायत मिली थी कि उसके जमीन से जुड़े मामले में एफआर लगाने के एवज में एसआई रामेश्वरलाल 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। परिवादी के आग्रह करने पर आरोपी 20 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। शिकायत की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। योजना के तहत परिवादी को आरोपी के पास भेजा गया, जहां उसने जैसे ही 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि आरोपी को दी, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

7500 रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार

जयपुर। एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने रामगंज थाने के कांस्टेबल सीताराम मीणा को 7500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। आरोपी पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर परिवादी से रिश्वत मांग रहा था। सत्यापन करने के एवज में आरोपी ने 30 हजार रुपए की मांग की। बाद में सौदा 9 हजार रुपए में तय हुआ। आरोपी ने 24 मई को 1500 रुपए पहले ही ले लिए थे। शेष 7500 रुपए लेते समय टीम ने उसे दबोच लिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery