Wednesday, September, 09,2026

पुतिन आएंगे भारत, मोदी से 11 को आमने-सामने मुलाकात

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। नई दिल्ली में 12 सितंबर को होने वाली BRICS नेताओं की बैठक से पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। यह पुतिन की नौ महीने में दूसरी भारत यात्रा होगी। क्रेमलिन ने दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि करते हुए भारत को रूस का 'रणनीतिक साझेदार' बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता और राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को मीडिया से वर्चुअल बातचीत में कहा कि भारत और रूस के बीच आपसी संपर्क बेहद अहम हैं, खासकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ पुतिन की बैठक।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच करीबी और व्यावहारिक संबंध हैं। वे वैश्विक एजेंडे और दोनों देशों के संबंधों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर खुले और रचनात्मक तरीके से बातचीत कर सकते हैं। पेस्कोव के अनुसार, बैठक में व्यापार, आर्थिक सहयोग, परिवहन और दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देश अपनी कंपनियों के लिए नए कारोबारी अवसर तलाशने पर भी बातचीत कर सकते हैं। BRICS की भूमिका पर पेस्कोव ने कहा कि 'BRICS कोई संगठन नहीं है; यह एक क्लब है।' उन्होंने कहा कि इसके पास कोई चार्टर, नियम या स्थायी कार्यालय नहीं है।

यूक्रेन युद्ध और खाड़ी संकट पर नजर

मोदी-पुतिन वार्ता में रूस-यूक्रेन युद्ध भी अहम मुद्दा हो सकता है। दोनों नेता युद्ध की मौजूदा स्थिति और उसके वैश्विक असर पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा फारस की खाड़ी में जारी तनाव और उसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा असर भी बातचीत का हिस्सा बन सकता है।

भारत को Su-57 देने का मुद्दा एजेंडे में

रक्षा क्षेत्र में Su-57 लड़ाकू विमान पर भी अहम चर्चा की संभावना है। पेस्कोव ने कहा है कि भारत को Su-57 देने का मुद्दा रूस के एजेंडे में शामिल है। Su-57 रूस का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसमें स्टील्थ तकनीक, आधुनिक रडार और सेंसर हैं। भारत और रूस पहले से ब्रह्मोस मिसाइल समेत कई रक्षा परियोजनाओं पर साथ काम कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery