Saturday, April, 19,2025

शंभू, खनौरी बॉर्डर पर अवरोधक हटाए, 13 महीने बाद खुली राह

चंडीगढ़: किसान आंदोलन की वजह से 13 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर गुरुवार को खुल गया। अंबाला से पटियाला के बीच दोनों लेन पर ट्रैफिक चालू हो गया है। इससे पंजाब से हरियाणा और दिल्ली आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। वहीं दिल्ली-पटियाला हाईवे पर बने खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने अपने क्षेत्र की दोनों लेन खोल दी हैं। वहां से सीमेंट की बैरिकेडिंग हटा ली गई है। हालांकि पंजाब की तरफ अभी किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हैं, जिस वजह से सिर्फ टू-व्हीलर की ही आवाजाही शुरू हो पाई है। बुधवार रात को पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को हटा दिया था। इसके खिलाफ पंजाब के सभी जिलों में किसानों ने प्रदर्शन किया। हाईवे जाम करने की कोशिश में 5 जिलों- बठिंडा, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट व होशियारपुर में किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई।

हरियाणा के किसानों ने सीएम नायब सैनी को मांगें मानने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। गुरुवार को कुरुक्षेत्र में सीएम का घर घेरने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। बता दें कि केंद्र सरकार के साथ 7वीं बार बातचीत करके चंडीगढ़ से लौट रहे किसान मजदूर मोर्चा के सरवण सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लिया था। पंजाब पुलिस ने बुधवार देर शाम शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाया। करीब 200 किसान हिरासत में लिए गए थे। बुलडोजर से किसानों के शेड भी तोड़े गए। वहीं गुरुवार को भी बॉर्डर से सीमेंट ब्लॉक्स और अवरोधकों को हटाया गया।

कार्रवाई की आलोचना

किसान नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को उपायुक्तों के कार्यालयों के बाहर धरना देने की घोषणा की। इस दौरान, कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की घटनाएं भी सामने आईं।

भाजपा और आप दोनों किसानों की अपराधीः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब पुलिस द्वारा आंदोलनकारी किसानों को धरना स्थलों से हटाए जाने को लेकर गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों किसानों की अपराधी हैं तथा उन्होंने अन्नदाताओं के साथ विश्वासघात किया है। पंजाब पुलिस ने एक साल से अधिक समय से डेरा डाले किसानों को बुधवार को शंभू और खनौरी सीमा पर स्थित धरना स्थलों से हटा दिया। खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "ऐसा प्रतीत होता है कि दो किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाता के विरोध में अब सांठगांठ कर ली है। पहले किसानों को पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, फिर उनको जबरन धरना स्थल से हटाया।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery